आईसीसी वनडे रैंकिंग की टॉप 4 टीमें विश्व कप
के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं। जहाँ भारत और मेज़बान ऑस्ट्रेलिया की टीमें
26 मार्च को मेलबर्न में भिड़ेंगी।वहीं पहले सेमीफाइनल में सह-मेज़बान न्यूज़ीलैंड का
समाना दक्षिण अफ्रीका से 24 मार्च को होगा। क्वाटर फाइनल के मुक़ाबलों में टीमों के
प्रदर्शन के मद्देनजर सभी टीमें मज़बूत नज़र आ रही हैं। यहाँ से कोई भी टीम विश्व विजेता
बनने का माद्दा रखती है।
बल्लेबाज़ आतिशी फॉर्म में हैं और गेन्दबाज़ अपनी
गेंदों से आग उगल रहे हैं। टक्कर बराबरी का है, जोश उफ़ान पर है और निगाहें चमचमाती
ट्रॉफी पर। तो आइये नज़र डालते हैं 24 मार्च को होने वाले पहले सेमीफाइनल के कुछ रोचक तथ्य और पहलुओं
पर।
सेमीफाइनल 1:
न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका,24मार्च
स्थान- ऑकलैंड,न्यूज़ीलैंड
दोनों टीमें अबतक विश्व कप जीतने में नाकाम रह
हैं। "चोकेर्स" कही जाने वाली दक्षिण अफ़्रीकी टीम अपने सर से इस तमगे को
हटाना चाहेंगी। और न्यूज़ीलैंड के लिए इससे बेहतरीन मौका शायद फिर आये न आये। इस मुक़ाबले
में जहाँ एक टीम अपने सपने की ओर आगे बढ़ेगी,वहीँ दूसरी टीम को फिर 4 सालों तक इंतज़ार करना होगा। कीवी टीम को
घरेलू परिस्थिति और दर्शकों का सहयोग होगा। तो अफ़्रीकी टीम के पास भी ऐसे खिलाड़ी हैं
जो उन परिस्थितियों का भरपूर लाभ उठा सकते हैं।
बल्लेबाज़ी की बात करें तो दोनों ही टीमो के पास
एक से बढ़ कर एक आक्रामक बल्लेबाज़ हैं। मार्टिन गुप्टिल के शानदार प्रदर्शन के बाद कीवी
बल्लेबाज़ी से उम्मीदें दोगुनी हो गयी हैं। मैक्कुलम,कोरी एंडरसन औ टेलर यदि चल निकले
तो विरोधियों की खैर नहीं। दूसरी ओर अफ़्रीकी बल्लेबाज़ी भी किसी दृष्टिकोण से कम नहीं
आंकी जा सकती। कप्तान डिविलियर्स अपने दिन पर स्वयं पूरी सेना के समान हैं। साथी बल्लेबाज़ भी अच्छी फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। ऑकलैंड की पिच और बॉउंड्री को ध्यान में रखें तो एक बड़े स्कोर की उम्मीद लगायी जा सकती है।
डेल स्टेन के नेतृत्व में दक्षिण अफ़्रीकी बॉलिंग धारदार नजर आती है। साथ ही इमरान ताहिर के रूप में टीम के पास एक काबिल गेंदबाज हैं जिन्होंने अब तक अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता है। ताहिर ने अब तक टूर्नामेंट में 15 विकेट चटकाए हैं, जो दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे अधिक है। वहीँ मेज़बान टीम के बाएं हाथ के तूफानी स्विंग जेंडबाज़ ट्रेंट बोल्ट सफलतम गेंदबाजों की सूची में 19 विकेट के साथ सबसे ऊपर हैं। अनुभवी डेनियल विटोरी का युवा अंदाज़ भी काबिल-ए-तारीफ़ है। गेंदबाजों की लिस्ट में उनका छठा स्थान है, पर स्पिनर्स की बात करें तो वो सबसे ऊपर हैं।
अगर दोनों टीमों के बीच खेले गए विश्व कप मुक़ाबलों की बात करे तो 4-2 से पलड़ा न्यूज़ीलैंड का भारी है। पर दक्षिण अफ्रीका को काम आंकना उनकी उम्मीदों के साथ नाइंसाफी होगी। नतीजा चाहे जो भी हो, पर एक ज़बरदस्त मुकाबले की उम्मीद सारे क्रिकेट प्रेमियों को है।



No comments:
Post a Comment